
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बारात में आया 15 साल का लड़का रात को करीब 5 फीट ऊंची बाउंड्री दीवार पर सो रहा था। इस दौरान वो नींद में नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के वरना गांव से 28 मई को बारात पाली जिले के बागड़िया गांव आई थी। बुधवार रात को वरना गांव निवासी 15 साल का विशाल पुत्र ओमाराम भी अन्य लोगों के साथ करीब 5 फीट ऊंची बाउंड्री पर सो रहा था। नींद में वह नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।


