
PALI SIROHI ONLINE.
सोजत-राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत सोजत की महिला कांग्रेस नेत्री एंव पार्षद ऐश्वर्या सांखला को पाली महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह उनकी लगातार तीसरी नियुक्ति है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने यह नियुक्ति की है। सांखला को यह जिम्मेदारी पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए दी गई है। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में महिलाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नियुक्ति के बाद सांखला ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया है।


