
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक 4 साल की लड़की के खेलते समय हाथ में पहने के ब्रेसलेट का छोटा सा गोल पार्ट नाक में फंस गया। घबराई मां ने लम्बी सुई को मोड कर उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सुई मासूम की नाक में फंस गई। ऐसे में उसे हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मासूम की नाक से सुई और ब्रेसलेट का पार्ट निकाल उसे राहत दी।
दरअसल पाली जिले के नाडोल गांव में रहने वाली साल चार की इशिता पुत्री विनोद कुमार शुक्रवार को घर में खेल रही थी। खेल-खेल में उसके हाथ में पहने ब्रेसलेट का एक पार्ट (गोल) उसके नाम में फंस गया। जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची। उसे निकालने के लिए घर में रखी एक लम्बी सुई लाई। उसे मोडकर मासूम के नाक में डालकर उसे गोल मनिए को निकालने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान सूई मासूम की नाक में अटक गई। जिससे वह रोने लगी। तुरंत उसे उपचार के लिए नाडोल हॉस्पिटल ले गए। जहां मासूम के नाक का एक्स-रे किया और फिर पाली रेफर किया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में शुक्रवार शाम को मासूम को लाया गया। कॉल कर ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर को बुलाया गया। जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर मासूम के नाक में फंसी सुई और ब्रेसलेट के पार्ट को निकालकर उसे राहत दी।
खेलते समय हुआ हादसा
मासूम के पिता विनोद नारलाई में रावले में गार्ड का काम करते है और मां गृहिणी है। शुक्रवार को मासूम की मां डिम्पल घर में काम कर रही थी। इस दौरान खेलते समय इशिका के नाक में ब्रेसलेट का गोल पार्ट फंस गया। उसके रोने की आवाज सून वह मौके पर गई और तुरंत घर में रखी लम्बी सुई को मोड़कर उसे गोल पार्ट को उसके नाक से निकालने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान सुई मासूम के नाक में फंस गई और वह रोने लगी। ऐसे में फिर उसने अपने पति विनोद को कॉल किया और फिर मासूम को उपचार के लिए नाडोल हॉस्पिटल ले गए। जहां उसका एक्स रे किया और प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार विनोद के दो बेटियां है। जिसमें इशिका बड़ी और मीनाक्षी छोटी बेटी है।


