
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर में आज सुबह से हालात धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं। कल दोपहर में प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर, बाजार बंद करवाए थे। इसके बाद शाम सीजफायर की घोषणा के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया
इसके बाद प्रशासन की ओर से पूर्व निर्धारित आदेशानुसार रात 12 से सुबह 4 बजे तक ब्लैक आउट तय किया गया था। इसके मुताबिक रात 12 बजे जोधपुर डिस्कॉम से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जो सुबह 4:30 बजे पुनः बहाल हुई।
पुलिस ने रात में घरों की लाइट बंद करवाई
रात को ब्लैक आउट के दौरान तकरीबन पूरे शहर में ही लोगों ने अपने अपने घरों में इन्वर्टर से जल रही लाइट्स भी बंद रखी।
कुछ घरों में बाहर की लाइटें जलने की शिकायतें भी पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंची। इस पर पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए वहां पहुंच कर उन घरों में लाइटें बंद करने के निर्देश दिए। शहर में फिलहाल पूर्णतया शांति है और स्थिति सामान्य हो रही है। प्रशासन हालातों पर नजर रख कार्यवाही कर रहा है।


