
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल पुलिस ने एक धोखाधड़ी मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर अपने सगे भाई-बहन की पुश्तैनी दुकान को बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
सी आई रामेश्वर लाल भाटी ने बताया कि आरोपी की पहचान दिलीप कुमार (56) पुत्र हेमराज जैन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भीनमाल के हड़िया मोहल्ले का रहने वाला है और वर्तमान में मुंबई में रह रहा था। जालोर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 2012 में अपने सगे भाई-बहन के साथ धोखाधड़ी की। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भीनमाल में स्थित पुश्तैनी दुकान को अन्य लोगों को बेच दिया और पैसे हड़प लिए। भीनमाल थाने में इस मामले में मामला दर्ज किया गया था।


