• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली विधायक राणावत ने 14 जून को सभी उद्घाटन शिलान्यास कार्यक्रम किए निरस्त,जिला स्तर पर आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मलेन में होंगे सम्मिलित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का 14 जून का दौरा स्थगित, 15 जून से होंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम

बाली विधानसभा क्षेत्र के कुंडाल, दानवरली, गोरिया, काकराड़ी, खेतरली एवं बेरड़ी ग्रामों में 14 जून 2026, रविवार को प्रस्तावित विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। यह जानकारी बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निजी सहायक हिम्मत सिंह बीजापुर ने दी।

उन्होंने बताया कि पाली जिला मुख्यालय पर 14 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सेवक के रूप में जनसेवा, विकास, विश्वास एवं जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की विशेष उपस्थिति रहेगी।

इसी कार्यक्रम में सहभागिता के कारण बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का आदिवासी क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का प्रस्तावित दौरा स्थगित किया गया है। इसके चलते 14 जून को निर्धारित सभी उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। विधायक कार्यालय की ओर से बताया गया है कि स्थगित किए गए सभी कार्यक्रम अब 15 जून 2026, सोमवार से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगे। क्षेत्रवासियों से सहयोग एवं समझ बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

Previous Post

पाली- अवैध अफीम बरामद, स्कार्पियो जप्त, 7.80 लाख नगद बरामद, 04 गिरफ्तार

Next Post

रानी में जैनाचार्य श्री रत्नसेन सूरीश्वर आदि ठाणा 5 संतों का आगमन

Next Post
रानी में जैनाचार्य श्री रत्नसेन सूरीश्वर आदि ठाणा 5 संतों का आगमन

रानी में जैनाचार्य श्री रत्नसेन सूरीश्वर आदि ठाणा 5 संतों का आगमन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page