
PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के बाली तहसील में 17 विभिन्न नई ग्राम पंचायतो का हुआ गठन, इन गांवों को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर ग्रामीणों ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को ज्ञापन दिए थे, ग्रामीणों की माग फलस्वरूप ही बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने 17 गाव ढाणियों को ग्राम पंचायत मुख्यालय घोषित करवाकर ग्रामीणों को तोहफा दिया, सूत्रों के अनुसार अब माताजी का वाड़ा
,दांतीवाड़ा ,लालराई, सेला, सादडा ,वरावल,उरना,पाटरिया की ढाणी ,भागला खुणा,गोरधनपुरा,कोलवाड़ा, भारला, निचला गोरिया,सांभरवाड़ा,जूना बेडा, दाता ढाणी, को अब ग्राम पंचायत मुख्यालय में तब्दील किया गया।
17 गावो को ग्राम पंचायत मुख्यालय घोषित करवाने को लेकर उप प्रधान महावीर सिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री प्रताप सिंह भाटी, बेडा मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह वरावल, नाना मंडल अध्यक्ष मुकेश बोहरा, नाना युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्येश सिंह भाटी, समाज सेवी नाहर सिंह लुन्दाडा, बंशीलाल मेवाडा, डॉ महावीर सिंह राणावत, पिंटुभाई अग्रवाल, सेरु सिंह पवार, मोहन सिंह मेफावत,हरि सिंह पवार, रमेश भाई माली, समाज सेवी रंजीत सिंह गोहील,श्रवण देवासी, सरपँच जवाराराम मीना,कुंडाल सरपंच पिन्टु गरासिया,कुमटिया सरपंच कुसा राम गरासिया, सरपँच कपुरा राम मीना, काकराड़ी सरपँच राजाराम गरासिया, बेरडी भगवती लाल गरासिया, कपूराराम मेघवाल सरपंच भन्दर,उप सरपंच करण सिंह,जयंती लाल मीणा, पूर्व सरपंच दिनेश मीना, बेडा गोरधन कुमावत, भटून्द मालाराम देवासी, कानाराम माली, राजू माली सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों समाज सेवको ग्रामीणों ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का आभार जताया।


