
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड शहर के उप जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर सीढ़ियों से गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। मृतक के भाई जयंती ने थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि बहन पिंटू गरासिया के पेट में 9 माह का गर्भथा। वे जांच के लिए आबूरोड के राजकीय अस्पताल आए थे। जहां पिंटू अस्पताल में डॉक्टर से जांच करवा कर सीढ़ियों से जा रही थी उस दौरान पैर फिसलने से गिर गई। अंदरूनी चोट लगने से मौत हो गई। हादसे में पिंटू गरासिया उम्र 24 साल निवासी गणका की मौत हुई है।
अस्पताल पीएमओ डॉ. पीएन गुप्ता ने बताया कि गणका निवासीगर्भवती महिला जांच के लिए आई थी, उसकी जांच कर सोनोग्राफी के लिए कहा था। महिला शौच करने बाहर गई थी। कुछ समय बाद जानकारी मिली कि महिला की गिरने से मौत हुई है। महिला जांच पर सामने आया कि महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।


