PALI SIROHI ONLINE
पाली-अपने भाई के साथ हुई मारपीट की घटना और जिले में बढ़ रहे क्राइम के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठे विधायक भीमराज भाटी का अनशन शनिवार सुबह समाप्त गया। सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और कोतवाल रविन्द्रसिंह खिंची ने उन्हें अनशन समाप्त करवाया।
मामले में विधायक भाटी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस पर वे अनशन समाप्त करने पर राजी हुए। अब वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन लोगों के परिजनों से मिलेंगे जिन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया और 21 सितंबर को महापौर की कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन के पक्ष में मतदान करवा कर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे। जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल ने भी निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जबरसिंह राजपुरोहित ने सीओ सिटी को 21 सितंबर को महापौर के मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था माकूल रखने की बात कही।
अनशन पर ऐसे गुजरी पहली रात
शुक्रवार को अनशन की पहली रात को विधायक भाटी रात करीब दो बजे सोए। क्योंकि कार्यकर्ता मिलने के लिए देर रात तक आते रहे। सुबह साढ़े पांच बजे उठ गए। विधायक सेवा केंद्र में नहाना-धोना किया और फिर वापस अनशन पर आए। रात को नींद पूरी नहीं हुई। ऐसे में कुछ देर के लिए वापस सोए फिर कार्यकर्ताओं के आने पर वापस उठ गए।
यह लोग रहे मौजूद
जबर सिंह राजपुरोहित, मोहन हटेला, महावीर सिंह राजपुरोहित, भागीरथ सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता सुमित्रा जैन, जीवराज बोराणा, मदन सिंह जागरवाल सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।


