
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 3, शुभ रंग सफेद : आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। साझेदारी में नई योजना हाथ आ सकती है। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आपके तौर-तरीके लोगों को आश्चर्य में डाल सकते हैं।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी कार्ययोजना में मामूली बदलाव कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। मेहमानों की आवाजाही से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकते हैं। यात्रा का योग है।
मिथुन : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : अटका धन वसूलने में सफलता मिलेगी। विरोधी उलझाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : व्यापारिक लेनदेन में नुकसान हो सकता है। परिवार का साथ खुशी देगा। मित्रों के सहयोग से किसी भी मुश्किल का सामना करने में सफल रहेंगे। वाक्चातुर्य से उलझे मामले सुलझा लेंगे।
सिंह: शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला पुराने सौदों का नवीनीकरण कर सकते हैं। युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के सुलझने से राहत मिलेगी। विरोधियों के कारण चिंता हो सकती है।
कन्या : शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशान कर सकता है। कारोबारी सौदे लाभदायी रहेंगे। मन में अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। सहकर्मियों की समस्या को धैर्य से निपटाने का प्रयास करें।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : यह में आ रही मुश्किलों से छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। आप परिवार की भावनाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेंगे। यात्रा कार्यक्रम टालना पड़ सकता है। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
वृश्चिक : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी अपने रवैये में बदलाव से रिश्तों में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। सामूहिक कार्यों में आपकी सलाह लाभदायी रहेगी। घरेलू मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है। शांत रहें।
धनु : शुभ अंक १, शुभ रंग गुलाबी कर्जदारी के चलते तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की को लेकर चल रहे प्रयास में सफलता मिलेगी। पिछली बातों को भुलाकर आगे की सोचें। स्वास्थ्य की अनदेखी महंगी साबित हो सकती है।
मकर: शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी राह में आ रही अड़चनें परेशान कर सकती हैं। व्यापारिक योजना की शुरुआत हो सकती है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें, अपमान हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : उच्च अध्ययन में बेहतर विकल्प मिलने से विद्यार्थी उत्साहित रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी होगी। प्रणय संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अटके कार्यों को पूरा करना मुश्किल होगा।
मीनः शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी सार्वजनिक जीवन में अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। आप खुले दिल से दूसरों के सुझावों का स्वागत करेंगे। तनाव का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आय के नए स्त्रोत तलाशेंगे।


