PALI SIROHI ONLINE
पाली-कुल्हाड़ी से हमलाः ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल; पुरानी रंजिश में तोड़े हाथ-पैर, तीनो अलग अलग घटना
पाली-पाली में बुधवार को तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
पहली घटना में जमीन विवाद के चलते सोजत रोड थाना क्षेत्र के जोधराज बासीन निवासी वागाराम (56) पर उसके ही रिश्तेदारों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में उसके एक हाथ और दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया।
दूसरी घटना में रोहट में टैक्सी ड्राइवर रतनलाल (55) परउसके रिश्तेदार ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें ड्राइवर का सिर फट गया और गंभीर हालत में हॉस्पिटल में लाया गया। जबकि तीसरी घटना में सुआदेवी (70) कम दिखाई देने के कारण रेलवे ट्रैक पार करते समय जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के गार्ड कोच से टकराकर घायल हो गईंजमीन विवाद में पीट-पीटकर हाथ-पैर तोड़ दिए
पाली जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र के जोधराज बासीन निवासी वागाराम पुत्र मानाराम देवासी पर उसके ही भाई और भतीजों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में वागाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक हाथ और दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। उनका पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
घायल वागाराम ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उसके भाई और भतीजों ने उस पर हमला किया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
वागाराम ने सोजत रोड थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी थाने में शिकायत दी थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।टैक्सी ड्राइवर के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला
पाली जिले के रोहट में बुधवार सुबह बस स्टैंड पर टैक्सी लेकर खड़े रतनलाल पुत्र कृपाराम आचार्य पर उसके ही रिश्तेदार ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी की चोट लगने से रतनलाल घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
रतनलाल के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते उसके रिश्तेदार ने अचानक उस पर हमला किया। घटना के समय वह टैक्सी में बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया।
कम दिखाई देने के कारण ट्रेन से टकराई बुजुर्ग महिला पाली शहर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे सुआदेवी निवासी सोसायटी नगर, पाली ट्रेन से टकराकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
परिजनों के अनुसार, सुआदेवी को कम दिखाई देता है। बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय वह जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के गार्ड कोच से टकरा गईं। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।

