• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, युवक की मौत, दो घायल, जोधपुर रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 9, 2026
in Local
0
पाली-कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, युवक की मौत, दो घायल, जोधपुर रेफर

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत में शनिवार देर रात फोरलेन हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।टक्कर के बाद साइन बोर्ड से टकराई कार

सोजत थाने के ड्यूटी ऑफिसर मोहम्मद शफी ने बताया कि सोजत के नयापुरा निवासी राहुल देवड़ा (42), रमेश प्रजापत (42) और पार्षद सुनील प्रजापत (35) पाली में एक रिश्तेदार से मिलकर वापस लौट रहे थे।

बागावास गांव के पास नेशनल हाईवे 162 पर उनकी कार को पीछे से किसी अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई।

हादसे में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। उपचार के दौरान राहुल देवड़ा ने दम तोड़ दिया। रमेश प्रजापत और सुनील कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

पार्षद और डिस्कॉम ऑफिस के हेल्पर घायल

घायलों में रमेश प्रजापत जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय में हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं। सुनील प्रजापत सोजत नगर पालिका के निवृत्तमान पार्षद हैं। घटना के बाद सोजत अस्पताल में घायलों के रिश्तेदारों और परिजनों की भारी भी उमड़ी।

Previous Post

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने भील और मीणा छात्रावास की जमीन रद्द करने का लगाया आरोप, विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को कर रहे थे सबोधित

Next Post

बाली के लुणावा सहित तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी NQAS प्रमाणित, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

Next Post

बाली के लुणावा सहित तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी NQAS प्रमाणित, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page