• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुंधा माता मंदिर परिसर में दो घंटे तक हुई बारिश, पहाड़ियों से उतरा पानी, झरने की तरह बहा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
सुंधा माता मंदिर परिसर में दो घंटे तक हुई बारिश, पहाड़ियों से उतरा पानी, झरने की तरह बहा

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल। भीनमाल के निकट स्थित सुंधा माताजी मंदिर परिसर में सोमवार शाम करीब दो घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में 88 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

तेज बारिश के चलते पहाड़ियों से बड़ी मात्रा में पानी उतरने लगा, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के प्राकृतिक जलमार्गों में करीबन 5 फीट तक तेज बहाव देखने को मिला। बारिश के कारण पूरा क्षेत्र हरियाली और धुंध की चादर में लिपटा नजर आया।

लगातार हुई बारिश से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह बदल गया। पहाड़ियों से झरनों की तरह बहते पानी का दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने बारिश के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

बारिश से क्षेत्र के नालों और जलधाराओं में भी पानी की अच्छी आवक हुई। मौसम ठंडा होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अच्छी बारिश से क्षेत्र में जलस्रोतों को भी लाभमिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous Post

पाली-तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायलः सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे

Next Post

बारिश से नदी-नालों में आया-पानीः रोपसी नदी में जीप बही, ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया

Next Post
बारिश से नदी-नालों में आया-पानीः रोपसी नदी में जीप बही, ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया

बारिश से नदी-नालों में आया-पानीः रोपसी नदी में जीप बही, ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page