PALI SIROHI ONLINE
पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास बाइक और साइकिल की टक्कर, दोनों गंभीर घायल
बाली। बाली-फालना सड़क मार्ग पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास को बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एम्बुलेंस एवं निजी वाहनों की सहायता से बाली जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में मदनलाल पुत्र गोमाराम मेघवाल, निवासी सोकड़ा, जो बाइक चला रहे थे, तथा संजय पुत्र गणपत भारती, जो साइकिल पर सवार थे, घायल हो गए।
दोनों घायलों का बाली जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
