• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-गरबा खेल रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 3 गिरफ्तारः बाइक से बार- बार हॉर्न बजाकर परेशान कर रहे थे, पुलिस ने पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0
जालोर-गरबा खेल रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 3 गिरफ्तारः बाइक से बार- बार हॉर्न बजाकर परेशान कर रहे थे, पुलिस ने पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर में गरबा खेल रही महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत 13 अक्टूबर को की गई।

पुलिस के अनुसार, गौड़ीजी में गरबा कार्यक्रम के दौरान पिंटू कुमार पुत्र नाथूराम देवासी, सुजाराम पुत्र नगराराम देवासी और हरीश पुत्र रगाराम देवासी, निवासी गौड़ीजी, जालोर पर महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसने और बाइक पर बार-बार उनके पास से तेज आवाज में हॉर्न बजाकर शांति व्यवस्था बाधित करने का आरोप है।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 126 व 170 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

कार्रवाई आईजी, जोधपुर रेंज और जिला एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में सहायक एएसआई बीरबलराम, महिला कॉन्स्टेबल प्रमिला पूनिया और छोटी बिश्नोई शामिल रहीं।

Previous Post

पिंडवाड़ा गवर्नमेंट कॉलेज भवन के लिए एमओयू मंजूरः भामाशाह निर्मल जैन 6 करोड़ में बनवाएंगे 25 हजार वर्गफीट का भवन

Next Post

आबूरोड में 23 वार्डों में प्रत्याशियों की वैध सूची जारीः एसडीएम के निर्देशन में हुई प्रक्रिया, कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page