
PALI SIROHI ONLINE
पाली-निसंतान दंपतियों के लिए अहमदाबाद के सनफ्लावर हॉस्पिटल की ओर से 8 जून को परामर्श शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नया बस स्टैंड स्थित रोज हॉस्पिटल में आयोजित होगा। शिविर में डॉ. आर जी पटेल की टीम और डॉ. रोजी जोशी निसंतान दंपतियों की जांच करेंगी। जांच के बाद उन्हें संतान प्राप्ति के लिए परामर्श दिया जाएगा। सनफ्लावर हॉस्पिटल के सदस्य ने बताया कि अस्पताल विश्व स्तरीय पुरुष और महिला बंधत्व निवारण तकनीकों से लैस है। अंडे, शुक्राणु, गर्भाशय, हार्मोन और आनुवांशिकता से जुड़ी जटिल समस्याओं का इलाज यहां किया जाता है। अब तक 70 से अधिक देशों के दंपतियों को यहां से संतान सुख मिला है। अस्पताल की कुशल डॉक्टरों की टीम ने 21 हजार से अधिक बच्चों का सफल व स्वस्थ जन्म आईवीएफ प्रक्रिया से कराया है।