
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
हेमाराम प्रजापत बनें आहोर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष : कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
तखतगढ 27 मई;(खीमाराम मेवाडा) आहोर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हेमाराम प्रजापत को नियुक्त किया गया हैं। हेमाराम प्रजापत ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी ।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़, जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, आहोर मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह अजीतपुरा ने हेमाराम प्रजापत को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। हेमाराम प्रजापत को मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। हेमाराम प्रजापत लोगों के बीच अपनी स्वच्छ छवि के लिए मशहूर हैं।
नव नियुक्त मंडल उपाध्यक्ष हेमाराम प्रजापत ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़कर प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देश का पालन करूंगा। आने वाले समय में संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दूंगा। साथ ही सबका साथ सबका विकास स्लोगन से प्रेरणा लेकर पार्टी हित में काम करूंगा।