PALI SIROHI ONLINE
वीरवाड़ा-वीरवाड़ा चौराहे पर अहमदाबाद से लौट रहे युवक के साथ लूट और मारपीट की घटना सामने आई है। देर रात करीब 11:30 बजे तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।
प्रद्युम्न सिंह राजपूत वीरवाड़ा चौराहे पर उतरे थे। तभी बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया।
जब युवक ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। बदमाशों ने उन्हें चाकू और लात मारकर नीचे गिरा दिया।
इस घटना के बाद प्रद्युम्न सिंह राजपूत ने पिनवाड़ा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

