• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव: श्री निम्बेश्वर टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन, महिपाल सिंह बने अध्यक्ष

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 16, 2026
in Local
0
सांडेराव: श्री निम्बेश्वर टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन, महिपाल सिंह बने अध्यक्ष

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

सांडेराव: श्री निम्बेश्वर टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन, महिपाल सिंह बने अध्यक्ष

सांडेराव। श्री निम्बेश्वर टैक्सी यूनियन सांडेराव की एक आवश्यक बैठक रविवार को मुख्य अतिथि आरटीओ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिवकुमार, एएसआई किशनसिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक में सभी टैक्सी चालकों और वाहन स्वामियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की शुरुआत आराध्य देव श्री निम्बेश्वर महादेव के चरणों में वंदन के साथ हुई।चुनाव में सभी सदस्यों की आपसी सहमति से महिपाल सिंह को यूनियन का नया अध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी में कस्तुराराम लसाराम को उपाध्यक्ष, रमेश भाई हिराराम को सचिव, धमाराम को कोषाध्यक्ष, ललित व्यास, सवाराम को महासचिव, फतेहसिंह को संगठन मंत्री तथा वगताराम को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।

मुख्य अतिथियों ने दिए यातायात नियमों के पालन के निर्देश:बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरटीओ शिवकुमार मीणा ने सभी चालकों को सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों के वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखने और सवारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं एएसआई किशनसिंह ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्टैंड पर अनुशासन रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यूनियन के सुचारू संचालन के लिए लिए गए अहम निर्णय:नवनियुक्त अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथियों के मार्गदर्शन में यूनियन को पूरी तरह व्यवस्थित करने के लिए जल्द ही इसका आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही यूनियन के नाम का लेटर पैड और रसीद बुक भी छपवाई जाएगी।
बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुए नियम:बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुछ कड़े नियम भी लागू किए गए। नए नियमों के अनुसार यदि कोई सदस्य अपनी गाड़ी बेचता है, तो उसकी सदस्यता केवल 6 महीने तक ही मान्य रहेगी। इसके बाद सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी। यदि वही पुराना सदस्य दोबारा नई गाड़ी लाता है, तो उसे यूनियन में शामिल होने के लिए 1100 रुपये की सहयोग राशि जमा करानी होगी। इसके अलावा सांडेराव, दुजाना, सिन्दरू, खांगड़ी, बांकली, खिवाडा और आकबडा रूट की गाड़ियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय टैक्सी चालक और वाहन मालिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और यूनियन के नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया।

Previous Post

रानी में विधिक सेवा समिति ने किया सघन वृक्षारोपण

Next Post

वीरवाड़ा चौराहे पर युवक से लूटः अहमदाबाद से लौटते समय तीन बाइक सवारों ने की मारपीट

Next Post
वीरवाड़ा चौराहे पर युवक से लूटः अहमदाबाद से लौटते समय तीन बाइक सवारों ने की मारपीट

वीरवाड़ा चौराहे पर युवक से लूटः अहमदाबाद से लौटते समय तीन बाइक सवारों ने की मारपीट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page