• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

महिपाल सिंह देवड़ा वीरवाड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्तःकार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
महिपाल सिंह देवड़ा वीरवाड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्तःकार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे

PALI SIROHI ONLINE

वीरवाड़ा-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम गरासिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत पिंडवाड़ा तहसील के वीरवाड़ा गांव में महिपाल सिंह देवड़ा को वीरवाड़ा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह देवड़ा और झाड़ोली मंडल अध्यक्ष अब्दुल खान की मौजूदगी में की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवाड़ा निवासी महिपाल सिंह देवड़ा को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष घोषित किया।

शुक्रवार शाम को वीरवाड़ा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह देवड़ा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर देवड़ा ने कहा कि वे जल्द ही गांव की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

बैठक में झाड़ोली नगर अध्यक्ष अशोक कुमार घांची सहित विजय सिंह दहिया, प्रताप राम मेघवाल, हुसैन खान, कालू सिंह देवड़ा, पुनाराम देवासी, घनश्याम सिंह, रणछोड़ रावल, मकन सिंह गहलोत, सफीर खान, अमृत सिंह, शांतीलाल, रंजीत हीरागर, लक्ष्मण मीणा और रमेश मेघवाल कोटड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस का यह अभियान गांव-गांव में संगठन के विस्तार और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य पार्टी को ग्रासरूट स्तर पर मजबूत करना है।

Previous Post

पाली-खाना बनाते समय झुलसी युवती की मौत: 4 दिन उपचार के दौरान तोड़ा दम

Next Post

सिरियारी- टीचर मनीषा प्रजापत बनीं RAS, 2127 वीं रैंक, पति की मौत के बाद भी नही मानी हार

Next Post
सिरियारी- टीचर मनीषा प्रजापत बनीं RAS, 2127 वीं रैंक, पति की मौत के बाद भी नही मानी हार

सिरियारी- टीचर मनीषा प्रजापत बनीं RAS, 2127 वीं रैंक, पति की मौत के बाद भी नही मानी हार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page