• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-खाना बनाते समय झुलसी युवती की मौत: 4 दिन उपचार के दौरान तोड़ा दम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
पाली-खाना बनाते समय झुलसी युवती की मौत: 4 दिन उपचार के दौरान तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से झुलसी 27 वर्षीय युवती शोभा ने जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में शुक्रवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना चार दिन पहले पाली दरवाजा स्थित धीनावास मार्ग पर हुई थी।

सोजत थाने के सहायक उपनिरीक्षक भीयाराम बरवड़ ने बताया कि चार दिन पूर्व शोभा अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान एक छोटे गैस सिलेंडर (पेट्रोमैक्स) से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। इस हादसे में शोभा 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई थी।

सोजत से जोधपुर रेफर किया गया था

गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल सोजत के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया था।

पिछले चार दिनों से शोभा का जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Previous Post

पाली-घर में घुसकर परिवार को पीटा, 3 घायल, पड़ोसी ने लाठियों से किया हमला, आरोपियों की तलाश जारी

Next Post

महिपाल सिंह देवड़ा वीरवाड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्तःकार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page