• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरियारी- टीचर मनीषा प्रजापत बनीं RAS, 2127 वीं रैंक, पति की मौत के बाद भी नही मानी हार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
सिरियारी- टीचर मनीषा प्रजापत बनीं RAS, 2127 वीं रैंक, पति की मौत के बाद भी नही मानी हार

PALI SIROHI ONLINE

आऊवा,पाली-मारवाड़ जंक्शन के सिरियारी निवासी मनीषा कुमारी प्रजापत ने आरएएस भर्ती 2024 में 2127वीं रैंक हासिल की है।

बाबूलाल प्रजापत की पुत्री मनीषा वर्तमान में थर्ड ग्रेड टीचर हैं। उन्होंने यह मुकाम कठिन परिश्रम और सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल किया। इससे पहले, 2023 की भर्ती में उन्हें फूड डिपार्टमेंट मिला था, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया था।

मनीषा ने बताया कि उनकी शादी 2017 में हुई थी। 2022 में उनके पति का हार्ट अटैक से निधन हो गया, उस समय उनका बच्चा केवल तीन महीने का था। इस कठिन समय के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने 12वीं तक नियमित पढ़ाई की और उसके बाद ओपन से अपनी शिक्षा पूरी की।

सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया

मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता और बहनों का उन्हें पूरा सहयोग मिला। वे सात बहनें हैं। पढ़ाई के दौरान उनकी माता और बहनें बच्चे की देखभाल करती थीं, जिससे उन्हें हिम्मत मिली। मनीषा प्रतिदिन 8 से 9 घंटे तक पढ़ाई करती थीं।

Previous Post

महिपाल सिंह देवड़ा वीरवाड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्तःकार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे

Next Post

मुमुक्षु अंजू की बंदोली निकली: रविवार को सांसारिक सुख त्याग कर लेंगी राणावास में दीक्षा

Next Post
मुमुक्षु अंजू की बंदोली निकली: रविवार को सांसारिक सुख त्याग कर लेंगी राणावास में दीक्षा

मुमुक्षु अंजू की बंदोली निकली: रविवार को सांसारिक सुख त्याग कर लेंगी राणावास में दीक्षा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page