• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

विधानसभा क्षेत्रवासीयो को अब नहीं होगी आवागमन में परेशानी,सुमेरपुर में रपटों की जगह बनेंगे मजबूत पुल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 1, 2026
in Local
0
विधानसभा क्षेत्रवासीयो को अब नहीं होगी आवागमन में परेशानी,सुमेरपुर में रपटों की जगह बनेंगे मजबूत पुल

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

विधानसभा क्षेत्रवासीयो को अब नहीं होगी आवागमन में परेशानी

सुमेरपुर में रपटों की जगह बनेंगे मजबूत पुल

तखतगढ 1 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में पिछले तीन वर्षों से भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण बदहाल हो चुकी सड़कों, पुलों और रपटों की सूरत अब जल्द ही बदलने वाली है। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में हो रही भारी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सुमेरपुर के विधायक और पषुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की विशेष अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने ‘परमानेंट रेस्टोरेशन योजना’ के तहत कुल 3.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दे दे दी है। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (पथ) मुकेश भाटी ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी है। विभाग की ओर से जल्द ही इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।

इन प्रमुख कार्यों को मिली मंजूरी

मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को दोबारा सुदृढ़ बनाने के लिए दयालपुरा-मादरी व डेंडा ग्राम सड़क और पाइप कल्वर्ट (पुलिया) निर्माण कार्य के लिए ₹45 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही गुडा एन्देला इलाके में क्षतिग्रस्त रपट के स्थान पर नया पाइप कल्वर्ट बनाने के लिए ₹15 लाख का बजट मिला है। लाम्बिया से खाती खेड़ा गाँवों के बीच आवागमन सुगम करने के लिए रपट की जगह पाइप कल्वर्ट हेतु ₹25 लाख स्वीकृत हुए हैं। गमटी-गड़वाड़ा के इस व्यस्त मार्ग पर पाइप कल्वर्ट कार्य के लिए ₹30 लाख की राशि मंजूर की गई है। साथ ही सबसे अधिक प्रभावित रूपावास-करेला रोड पर रपट के स्थान पर मजबूत पाइप कल्वर्ट निर्माण के लिए भारी-भरकम ₹90 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, रामसिया-मणिहारी सड़क पर भी रपट की समस्या को दूर कर पाइप कल्वर्ट बनाने के लिए ₹50 लाख का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कोलीवाड़ा गाँव की सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क की जगह अब ₹35 लाख की लागत से सीसी. (कंक्रीट) सड़क का निर्माण किया जाएगा। पराखिया के ग्रामीण क्षेत्र में भी रपट की जगह पाइप कल्वर्ट कार्य के लिए ₹40 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस संबंध में मंत्री कुमावत ने पीडब्लयूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता दिलीप परिहार, सहायक अभियंता तनवीर सिंह, प्रवीण कुमार, रामकिषोर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

ग्रामीणों ने जताया मंत्री का आभार

हर मानसून में इन टूटे रास्तों और रपटों के कारण ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता था। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन सभी 8 कार्यों की एक साथ प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सड़कें मंजूर होने पर डेंडा, गुडा एन्देला, लाम्बिया, रूपावास, केरला, मणिहारी, कादरा, गुरडाई, कोलीवाड़ा और पराखिया सहित कई गाँवों के जनप्रतिनिधियों ने मंत्री कुमावत और प्रदेश सरकार का सहृदय आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।

Previous Post

खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का चौथा दिन

Next Post

तखतगढ-हाथों में गलौज पहनकर कस्सी, पावडे एव झाड़ु लगातार तालाब मे एक घण्टे तक श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा थीम का दिया स्वच्छता संदेश

Next Post
तखतगढ-हाथों में गलौज पहनकर कस्सी, पावडे एव झाड़ु लगातार तालाब मे एक घण्टे तक श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा थीम का दिया स्वच्छता संदेश

तखतगढ-हाथों में गलौज पहनकर कस्सी, पावडे एव झाड़ु लगातार तालाब मे एक घण्टे तक श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा थीम का दिया स्वच्छता संदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page