• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-हाथों में गलौज पहनकर कस्सी, पावडे एव झाड़ु लगातार तालाब मे एक घण्टे तक श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा थीम का दिया स्वच्छता संदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 1, 2026
in Local
0
तखतगढ-हाथों में गलौज पहनकर कस्सी, पावडे एव झाड़ु लगातार तालाब मे एक घण्टे तक श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा थीम का दिया स्वच्छता संदेश

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

हाथों में गलौज पहनकर कस्सी, पावडे एव झाड़ु लगातार तालाब मे एक घण्टे तक श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा थीम का दिया स्वच्छता संदेश

एक पेड़ मां के नाम आखिर यह रूकडा कब तक सांस लेगा

तखतगढ 1 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को सुबह 9 बजे गंवई तालाब मे आयोजित स्वच्छ भारत, विकसित भारत के तहत स्वच्छता ही सेवा की थीम पर एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान एवम् एक पेड मा के नाम कार्यक्रम मे ईओ महेन्द्र कुमार बंजारा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, रतनलाल सांखला,कनिष्ठ अभियन्ता आकाश गोमतीवाल,एस आई मुकेश माली,सुरज चौधरी, चंद्रवीर सिंह एवं नगर पालिका के समस्त कर्मचारीयो, सफाई कर्मीयो,नवनिर्वाचित पार्षदगणो ने हाथों में गलौज पहनकर कस्सी, पावडे एव झाड़ु लगातार एक घण्टे तक श्रमदान करने के पौन घण्टे देरी से नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष जयश्री नामा अपने पति मनोज नामा के साथ कार्यक्रम स्थल पहुची श्रमदान के दौरान तालाब से करीबन एक क्विंटल कचरा संग्रहण कर डंपिंग यार्ड भेज कर स्वच्छता ही सेवा थीम पर स्वच्छता का संदेश दिया।

एक पेड़ मां के नाम आखिर यह रूकडा कब तक सांस लेगा

गंवई तालाब मे एक घण्टे श्रमदान के पश्चात तालाब सौंदर्यकरण दिवार के सहारे समस्त अधिकारीयो कर्मचारीयो के सानिध्य मे नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री नामा व ईओ महेंद्र कुमार बंजारा द्वारा एक पेड मां के नाम वृक्षारोपण किया। आखिर यह रूकडा कब तक यहा सांस लेगा। जो कुछ दिनो मे ही तस्वीर सामने आ ही जाएगी। क्योकि रखरखाव के अभाव मे रूकडा अपने आप ही मर जाएगा। लेकिन अब तो एक पेड मां के नाम हो गया है। पर्यावरण के लिए पेड लगाना सबसे बडी बात लेकिन पेड लगाने के बाद उसकी परवरीस कोई नही करता। सवाल यह है कि पीछले दिनो मानसून से पूर्व 31 जुलाई को आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत करने पहुचे केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के हाथो से इसी तालाब के सौन्दर्यीकरण दिवार के ऊपरी भाग मे एक पेड मां के नाम वृक्षारोपण किया था। लेकिन रखरखाव के अभाव मे रूकडा पुरी तरह मर चूका है। आज नगर मे ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाऐगे जहा हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस हो या अन्य हरियालो राजस्थान पर लाखों रुपए खर्च कर एक पेड़ मां के नाम हजारों की तादात में वृक्षारोपण हो चुके हैं। लेकिन आज कही भी पेड नजर नही आऐगे। अगर इतने पेड़ सुरक्षित होते तो शायद आज तक तखतगढ पुरा हरा भरा दिखाई देता। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष जय श्री नामा,ईओ महेंद्र कुमार बंजारा,पूर्व उपाध्यक्ष मनोज नामा, पार्षद सुरेश सुथार, पेमाराम,महेश रावल, पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमावत,मुकेश सुथार, पालिका के रतनलाल सांखला, आकाश गोमतीवाल, मुकेश माली,सुरज चौधरी, चंद्रवीर सिंह सहित कर्मचारीगण, सफाई कर्मी मौजुद रहै।

Previous Post

विधानसभा क्षेत्रवासीयो को अब नहीं होगी आवागमन में परेशानी,सुमेरपुर में रपटों की जगह बनेंगे मजबूत पुल

Next Post

तखतगढ़ के गंवई तालाब में भयंकर गंदगी की दूर दूर फैलती दुर्गंध को लेकर ईओ एव पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Next Post
तखतगढ़ के गंवई तालाब में भयंकर गंदगी की दूर दूर फैलती दुर्गंध को लेकर ईओ एव पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

तखतगढ़ के गंवई तालाब में भयंकर गंदगी की दूर दूर फैलती दुर्गंध को लेकर ईओ एव पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page