• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का चौथा दिन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 1, 2026
in Local
0
खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का चौथा दिन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का चौथा दिन

युवा दिमाग, सटीक चालें:राज्य स्तरीय शतरंज में दिखा खिलाडायों का जलवा।

​ तखतगढ 1 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय 17- 19 वर्ष छात्र/छात्रा) शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दिन 17-19 वर्ष छात्र/छात्रा के राउंड मैच खेले गये। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाडा ने बताया की प्रतियोगिता के संयोजक राजेश पुरी के कुशल निर्देशन में सभी मैच खेले जा रहे हैं। आज पांचवें राउंड में 19वर्ष छात्र वर्ग में कुल 100 टेबल लगे जिस पर 201 खिलाडी व छात्रा वर्ग में कुल 90 टेबल पर कुल 181खिलाडी खेल रहे हैं। जबकि 17वर्ष छात्र वर्ग में 102टेबल पर 204 खिलाडी व छात्रा वर्ग में 90 टेबल पर 180 खिलाडी खेल रहे हैं। प्रत्येक केटेगरी में कुल आठ राउंड होंगे । प्रतियोगिता में निदेशालय बीकानेर की ओर से कोर्डिनेटर बुद्धी प्रकाश खटीक, आर्बिटर किशन व्यास, बुलाकी दास, हर्षवर्धन हर्ष, डॉ.कृष्णा आचार्य सहित स्थानीय आर्बिटर कुंदन सिंह राठौड, दिनेश वैष्णव, सज्जन सिंह राणावत, प्रवीण चौधरी, महेंद्र सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह चौधरी, रुखसाना के निर्देशन में खिलाडी खेल रहे हैं। इस अवसर पर भामाशाह जोबीन मैथ्यू, मांगीलाल परमार, महेश शर्मा व शोभा राजपुरोहित का विधालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में खेल मैदान संबधी व्यवस्था वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भंवर परिहार संभाल रहें हैं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हिमाद्रि पालीवाल भी खेल रही हैं। बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड विभागीय खेल नियमों की अनुपालना करवा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक राजेश पुरी प्रधानाचार्य श्रीगोपाल पारीक, कविता गहलोत, अंजू आदरा, भंवर सिंह राजपुरोहित,अब्दुल करीम टांक,संजय परिहार,रूपाराम माली,सोहन लाल पायक,रूपाराम,सुरेन्द्र सिंह राठौड,मोहनलाल बावल,रतन लाल हिंडानी,अशोक कुमार, मुकेश, शर्मा, उप प्राचार्य मनीष गर्ग,डॉ.प्रवीण वैष्णव, माया मेडम, छोटू सिंह, स्काउट मास्टर कलाराम सहित प्रतिनियुक्त कार्मिक व विधालय स्टॉफ उपस्थित रहा।

Previous Post

कांची मठ में विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने जगद्गुरु शंकराचार्य से की भेंट

Next Post

विधानसभा क्षेत्रवासीयो को अब नहीं होगी आवागमन में परेशानी,सुमेरपुर में रपटों की जगह बनेंगे मजबूत पुल

Next Post
विधानसभा क्षेत्रवासीयो को अब नहीं होगी आवागमन में परेशानी,सुमेरपुर में रपटों की जगह बनेंगे मजबूत पुल

विधानसभा क्षेत्रवासीयो को अब नहीं होगी आवागमन में परेशानी,सुमेरपुर में रपटों की जगह बनेंगे मजबूत पुल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page