वेलार तालाब जितना सुंदर, पर अब मगरमच्छों से बना खतरनाक, हर् वक़्त नजर आ रहे विशालकाय मगरमच्छ
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के वेलार ग्राम में स्थित तालाब जीतना सुंदर है उतना ही मगरमच्छों के चलते तालाब ग्रामीणों के लिए खतरनाक बना हुआ है आज वेलार तालाब में एक मगरमच्छ ने 15 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया गनीमत अच्छी रही कि मगरमच्छ ने बच्चे का पैर मुंह में दबाते ही आसपास खड़े लोगों ने मगरमच्छ के चंगुल से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला बच्चे का अभी चिकित्सालय में उपचार जारी है
वेलार तालाब में बढ़ते मगरमच्छों की संख्या से ग्रामीण चिंतित है वेलार विकास संघ के अध्यक्ष कानसिंह चौहान ने प्रशासन को पत्र लिखकर सिंचाई विभाग द्वारा तालाब की निगरानी बढ़ाने वह आबादी क्षेत्र के करीब स्थित तालाब से मगरमच्छों को अन्यत्र जगह शिफ्ट करने की मांग उठाई।
वेलार विकास संघ के अध्यक्ष कानसिंह चौहान ने बताया की तालाब आबादी क्षेत्र के नजदीक है और तालाब के पास मुख्य सड़क जहा से प्रतिदिन छात्र छात्राएं विघालय जाते है किसान पशुपालक रात दिन निकलते है तो उन्हें भी मगरमच्छो के हमले की आशंका हमेशा बनी रहती है। वही तालाब में पशुपालक पसुओ को पानी पिलाने भी ले जाते है जहां पशुओं पर कही बार मगरमच्छ हमला कर चुके है।

