खरोकडा आंगनबाड़ी केंद्र पर न्यूट्री किट वितरित: गर्भवती महिलाओं को मिली मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की किट
PALI SIROHI ONLINE
खरोकडा आंगनबाड़ी केंद्र पर न्यूट्री किट वितरित: गर्भवती महिलाओं को मिली मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की किट
नगराज वैष्णव
रानी खरोकडा / खरोकडा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट का निशुल्क वितरण किया गया। यह किट 5 से 9 माह की गर्भवती महिलाओं को प्रदान की गई।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जड़ाव कंवर और आशा सहयोगिनी शोभ कुमारी , सहायिका ममता कुमारी, व्याख्याता पुनाराम , अध्यापक कर्णपाल सिंह ने लाभार्थियों को किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने योजना के उद्देश्यों और लाभों के बारे में भी जानकारी दी।इस पोषण किट में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देशी घी, भुनी मूंगफली, फूल मखाने, भुना चना, खजूर और गुड़ जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल की गई है।
मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण प्रदान कर मां और शिशु दोनों को कुपोषण से बचाना है।वितरण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार के महत्व और संस्थागत प्रसव के फायदों के बारे में भी जागरूक किया गया।लाभार्थी महिलाओं ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की और इसे एक अत्यंत उपयोगी योजना बताया।
