भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी की कार्यकारिणी की बैठक में वार्षिक योजना को दिया अंतिम रुप
PALI SIROHI ONLINE
भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी की कार्यकारिणी की बैठक में वार्षिक योजना को दिया अंतिम रुप
सादड़ी 12मई। भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संरक्षक हस्तीमल वैष्णव व अध्यक्ष सुशीला सोनी के सानिध्य में आयोजित की गई जिसमें वार्षिक योजना को अंतिम रूप दिया गया।
भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के सचिव डॉ गिरधारीलाल देवड़ा ने बताया कि जिसमें विजय सिंह माली, भंवरलाल सुथार, एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट विनोद मेघवाल,राजेश देवड़ा, राजेश्वरी सिंह, डॉ विक्रम सिंह जैतावत, नारायण लाल हिंगड़, मदनलाल माली , विजय सिंह गौड़, कमलेश रावल, महेंद्र रावल, ओटाराम माली ने परस्पर चर्चा कर वार्षिक योजना को अंतिम रूप दिया।
डॉ देवड़ा ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी ने सदस्यता अभियान,बाल अभिरुचि शिविर, पर्यावरण दिवस आयोजन, दायित्व ग्रहण समारोह,भारत को जानो प्रतियोगिता , गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह, रक्तदान शिविर,सरल सामूहिक विवाह,ऊनी वस्त्र वितरण , नवसंवत्सर कार्यक्रम आयोजित करना तय किया। बैठक में शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष हस्तीमल वैष्णव को विकास मित्र बनने व पिछले वर्ष की सराहनीय गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रांतीय कार्यशाला में सम्मानित करने पर अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी अपनी स्थापना से सेवा कार्य के माध्यम से भारत के विकास में जुटी हुई है।
