• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तारः रेप की कोशिश के केस में मांगी थी घूस, नहीं देने पर फंसाने की धमकी दी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 17, 2026
in Local
0
1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तारः रेप की कोशिश के केस में मांगी थी घूस, नहीं देने पर फंसाने की धमकी दी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

उदयपुर-उदयपुर एसीबी की टीम ने रविवार शाम 4:30 बजे प्रतापनगर थाने के ASI को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ASI सुनील बिश्नोई ने रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

इसके लिए ASI शिकायतकर्ता को धमका रहा था। रिश्वत नहीं देने पर फंसाने की बात कर रहा था। शिकायतकर्ता ने एसीबी को इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद एसीबी ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

शिकायतकर्ता ने शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में ASI को एक लाख रुपए देने के लिए बुलाया। तभी जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।

एएसआई ने केस ही दर्ज नहीं किया

एसीबी के एडिशनल एसपी अनंत कुमार ने बताया- मामले में जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, एक महिला ने रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद मामले को शिकायत में रखते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आरोपी से मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

पहले भी लगते रहे कार्रवाई नहीं करने के आरोप

सुनील बिश्नोई पहले सुखेर थाने में तैनात थे। तब सितंबर 2025 में आरडीएक्स क्लब एंड बार में 6 ग्राहकों के साथ बाउंसर्स के मारपीट करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने इन्हें हटाकर डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच कर दिया था।

लाइन हाजिर हो चुके

साथ ही सुनील बिश्नोई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की थी। अक्टूबर 2025 में वापस एक अन्य मामले में लापरवाही सामने आने पर सुनील बिश्नोई को लाइन हाजिर किया गया था।

Previous Post

रोहिडा-अवैध शराब 46 कार्टून से भरी केम्पर जब्त, एक गिरफ्तार

Next Post

पाली के साइबर एक्सपर्ट अमरीशपुरी की सड़क हादसे में मौतः हादसे में मां, छोटे भाई-भाभी की भी हुई मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page