• May 17, 2026

रोहिडा-अवैध शराब 46 कार्टून से भरी केम्पर जब्त, एक गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन एवं अमराराम खोखर नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा के निर्देशन में दिनांक 17.05.2026 को प्रातः दौराने नाकाबंदी भुला तिराहा पर सनवाडा आर की तरफ से एक बीना नम्बरी केम्पर आ रही थी, जिसका पिछा कर दस्तीयाब किया। जिसमें अवैध अंग्रेजी व बियर के कुल 46 कार्टून पाए गए जिनको बरामद कर उक्त केम्पर को जब्त कर केम्पर चालक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
जितेन्द्र सिह पुत्र  उम्मेद सिह जाति राजपुत उम्र 27 साल निवासी पोकरणपीएस पोकरण जिला जैसलमेर

पुलिस टीम :-
1.अमराराम खोखर निपु पुलिस, पुलिस थाना रोहिडा।
2.छैल सिह सउनिपु, पुलिस थाना रोहिडा।
3 महेन्द्र सिह हैडकानि 19 पुलिस थाना रोहिडा
4. नानालाल कानि नम्बर 452 पुलिस थाना रोहिडा।
4.कृष्णपाल सिह कानि. 988 पुलिस थाना रोहिडा।
5.गंगाराम कानि नम्बर 929 पुलिस थाना रोहिडा।
6. राजेश कुमार ड्राकानि नम्बर 106 पुलिस थाना रोहिडा।
7.पुष्पेन्द्र सिह कानि 459 पुलिस थाना रोहिडा।

You cannot copy content of this page