• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली के साइबर एक्सपर्ट अमरीशपुरी की सड़क हादसे में मौतः हादसे में मां, छोटे भाई-भाभी की भी हुई मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 17, 2026
in Local
0
पाली के साइबर एक्सपर्ट अमरीशपुरी की सड़क हादसे में मौतः हादसे में मां, छोटे भाई-भाभी की भी हुई मौत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली में हुए कई बड़े अपराधों का राज खोलने में अहम भूमिका निभाने वाले पाली पुलिस के साइबर एक्सपर्ट अमरीश पुरी उसकी मां और तीन महीने पहले जिस छोटे भाई का मुकलावा करवाय था उसकी और उसकी पत्नी की सड़क हादसे में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दर्दनाक मौत हो गई। सभी पड़ोसी की वैन लेकर नागौर जिले के बूबाटी बीमार मां को फेरी दिलवाने ले जा रहे थे। लेकिन बूटाटी से चंद KM पहले चकणाढ़ी (कुचेरा) के पास उनकी वैन सामने से आ रही रोडवेज से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि उसमें सवार पाली पुलिस के साइबर एक्सपर्ट 28 साल के अमरीश कुमार, उसकी 50 वर्षीय मां रूकमादेवी और 26 साल का छोटा भाई उमेश पुरी और उसकी 22 साल की पत्नी नीतू की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मृतक अमरीश पुरी की 26 साल की पत्नी जशोदा, 3 साल की बेटी मानसी, 08 महीने के बेटा वेदान्स और 52 साल के पिता संतोषपुरी गंभीर घायल हो गए। जिनका जोधपुर में इलाज जारी है। सभी जोधपुर जिले के रावनियाना (बोरूंदा) के रहने वाले है।

अमरीशपुरी ने कई वारदातें खोलने में निभाई अहम भूमिका

पाली पुलिस की साइबर सैल में तैनात कांस्टेबल अमरीश पुरी साल 2018 बैंच का कांस्टेबल था। वर्तमान में वह पाली एसपी ऑफिस परिसर में बनी साइबर सैल में तैनात था।

उसने कोतवाली, डीएस्टी में भी ड्यूटी की थी। पिछले करीब चार साल से साइबर सैल में तैनात था। जिसने चोरी, लूट, मर्डर जैसे कई महत्वपूर्ण केस के खुलासा करने में साइबर टीम की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दैनिक भास्कर प्राइड अवार्ड से भी उसे साल 2025 में सम्मानित किया जा चुका है। साइबर सैल के गौतम आचार्य ने बताया कि अमरीश पुरी हार्डवर्कर और हंसमुख स्वभाव का था। उसकी अचानक हुई मौत से पूरा पाली का पुलिस महकमा शोक में है। हादसे की खबर सूनने के बाद पाली पुलिस के कई पुलिसकर्मियों ने मृतक अमरीश पुरी की अकाल मौत पर शोक जताया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी फोटो लगाकर उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

पड़ोसी की वैन मांग कर ले गए थे

जानकारी के अनुसार अमरीश पुरी की 50 वर्षीय मां रूकमादेवी को लकवे की शिकायत थी। ऐसे में अमरीश पुरी और उसके छोटे भाई उमेशपुरी की फैमेली रविवार सुबह करीब छह बजे रावनियाना गांव से पड़ोसी से उसकी ईको वैन मांगकर बूटाटी के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे वे कुचेरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर उनकी गाड़ी सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई।

तीन महीने पहले ही हुआ था छोटे भाई का मुकलावा

मृतक 26 साल के उमेश पुरी उर्फ आकाश पुत्र संतोषपुरी गोस्वामी का मुकलावा करीब तीन महीने पहले ही हुआ था। उसकी शादी चिरपटिया गांव निवासी नीतू से हुई थी। दोनों पति-पत्नी भी परिवार के साथ वैन में सवार थे। लेकिन इस हादसे में नव दम्पत्ति की भी दर्दनाक मौत हो गई।

नौकरी ज्वाइंन करने से पहले आई मौत

मृतक उमेश पुरी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में चयन हुआ था। उसे तीन दिन बाद ही ज्वाइंन करना था। बेटे की सरकारी नौकरी लगने से पूरा परिवार खुश था। लेकिन इस हादसे में परिवार के चार सदस्यों की अकाल मौत हो गई और परिवार के चार सदस्य गंभीर घायल हो गए।

Previous Post

1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तारः रेप की कोशिश के केस में मांगी थी घूस, नहीं देने पर फंसाने की धमकी दी

Next Post

तखतगढ-AIOCD द्वारा प्रस्तावित 20 मई को राष्ट्रव्यापी भारत बंद के आह्वान के समर्थन में तखतगढ़ में संपूर्ण मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

Next Post
तखतगढ-AIOCD द्वारा प्रस्तावित 20 मई को राष्ट्रव्यापी भारत बंद के आह्वान के समर्थन में तखतगढ़ में संपूर्ण मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

तखतगढ-AIOCD द्वारा प्रस्तावित 20 मई को राष्ट्रव्यापी भारत बंद के आह्वान के समर्थन में तखतगढ़ में संपूर्ण मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page