PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर की फतहसागर झील में बीती देर रात एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत सिविल डिफेंस टीम को दी। टीम मौके पर पहुंची और शव बाहर निकालकर अंबामाता थाना पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस ने एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में शव रखवाया। जिसका पोस्टमार्टम आज होगा। मृतक की पहचान डूंगरपुर निवासी प्रहलाद पाटीदार (46) के रूप में हुई है।
घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है जब झील की पाल पर दूसरी छतरी के पास पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखा। रविवार को छुट्टी का दिन होने से फतहसागर पाल पर लोगों की भीड़ थी। लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी तो वे हैरान रह गए।
मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटती गई। लोगों ने पुलिस और सिविल डिफेंस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की। सिविल डिफेंस के कैलाश मेनारिया ने बताया कि फिलहाल मृतक के डूबने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है।


