PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामीः अधिकारियों से मेलजोल तरक्की के मार्ग खोलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के शुभ संकेत हैं। पारिवारिक सहयोग से बिखरे काम समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृष शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे।
कार्यस्थल पर विरोधियों के कारण परेशानी संभव है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझने से निराशा और मित्रों से अनबन हो सकती है।
मिथुन;शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : वैचारिक मतभेद दूर होने से अटके काम बनने लगेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। सामाजिक व कार्यक्षेत्र में भी वर्चस्व और प्रभाव बढ़ेगा।
कर्क;शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी विद्यार्थियों के लिए दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत करने के लिए ईमानदारी बरतें। व्यापार में नए सौदे हाथ लग सकते हैं। व्यस्तता का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
कन्या शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: कार्यस्थल पर स्थितियां अनियंत्रित हो सकती हैं, धैर्य रखें। सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। दोस्तों से अचानक हुई मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है।
सिंह;शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद व्यर्थ के कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ उत्सवों का आनंद लेंगे। क्षमताओं के उपयोग से अच्छा लाभ कमाएंगे। बिखरे काम समेटने में सफल रहेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना है।
तुला;शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी
परिवार और कार्यक्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहेंगे।वैभव के सामान पर खर्च करेंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इच्छित परिणाम मिलना मुश्किल है।
धनु;शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी महत्वपूर्ण और बड़े निर्णयों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायी रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सूझबूझ से काम लें, सफलता मिलेगी।
वृश्चिक;शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला;जोखिम भरे कायों से दूर रहें। प्रियजन का साथ मानसिक उदासी से बाहर निकालने में मदद करेगा। पेचीदा मसलों को आपसी सूझबूझ से सुलझा लेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साख बढ़ेगी।
मक्कर;शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल अध्ययन में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। अपने ही लोगों के साथ वैचारिक खींचतान से मन दुखी रहेगा। अपने सिद्धांतों और उसूलों से समझौता करना आपको रास नहीं आएगा।
कुंभ;शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : साझेदारी में में नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें। दोस्तों का असहयोगात्मक रवैया मन में खिन्नता और निराशा पैदा करेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
मीन;शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: परिवार के साथ धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने के योग हैं। व्यापार में किए गए नए सौदे भविष्य में लाभदायी और सफल रहेंगे। परिणय चर्चाओं में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।


