PALI SIROHI ONLINE
सेवा भारती प्रेरणा से श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई सादड़ी मे आयोजित रक्तदान शिविर में 4 महिलाओं सहित 54 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
सेवा भारती की प्रेरणा से श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई सादड़ी एवं मारवाड़ एकता परिषद मुंबई राजस्थान के तत्वाधान में सुनारों की बगेची में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ। मंडल आयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि शिविर में 4 महिलाओं सहित 54 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा को दीप प्रज्वलन कर हुआ। दीप प्रज्वलन में प्रमोद जैन, द विजय सिंह माली सेवा भारती जोधपुर प्रांत सह मंत्री, डॉ हेमंत जैन,ओम शर्मा, वनाराम चौधरी, भरत सोनी, मोहन मेघवाल, दिलीप सोनी, घीसाराम जाट, रामपाल मेवाड़ा , अरविंद परमार, मनोज गहलोत, राजेश देवड़ा,अमित माथुर,पीयूष जैन की उपस्थिति रही एवं भारत माता की जयकारों के साथ हुई। शिविर को सफल बनाने में हरि सिंह राजपुरोहित, सुशील वैष्णव, अमित देवगन, अजय पूरी, दिनेश त्रिवेदी, कमलेश बोहरा, भंवर घांची, गिरधारीलाल देवड़ा, ओम वैष्णव, मनीष माली, संदीप माली, दिनेश मालवीय,नरेश वर्मा, रमेश चौधरी, सुरेश पालीवाल , नरेश जाट एवं सभी सदस्य बंधु एवं मातृशक्ति का सहयोग रहा। शिविर में प्रमोद जैन एवं प्रमोद मेघवाल के जन्म दिवस की बधाई दी गईं और माला पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर में भगवान महावीर ब्लड बैंक की सेवा रही।

