PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
चौमासी चौदस पर चांदरामाता को दिन भर नगरवासीयो ने लगाया घुघरी मातर का भोग, मांगी खुशहाली की मन्नते
महिला मंडल ने भजन-कीर्तन कर बहाई भक्ति सरिता
रात्री मंदिर प्रांगण मे एक शाम चांदरामाता के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित
तखतगढ 28 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के गोगरा रोड स्थित गांव की रक्षक श्री खेडा देवी श्री चांदरामाता मंदिर प्रांगण मे मंगलवार को चौमासी चौदस के पावन अवसर पर हर घर की महिलाओ सहित समस्त नगरवासीयो ने अपने अपने घर से घुघरी मातर बनाकर चांदरा माता मंदिर पहुंचकर नारी की ज्योत जलाकर पुजा अर्चना के बाद माता को घुघरी मातर का भोग लगाकर अच्छे मानसून की कामनाएं के साथ खुशहाली की मन्नत मांगी जहा दिन भर श्रदालुओ ने माता के दर्शनो का लाभ उठाया। इस पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा महिला मंडल ने भजन-कीर्तन से भक्ति सरिता मे लीन नजर आई।
रात्री मंदिर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष मनरूपमल सुथार सहित पदाधिकारीयो एव नगरवासीयो के सानिध्य मे एक शाम श्री चांदरामाता के नाम विशाल भजन संध्या के दौरान स्थानीय भजन कलाकारो ने एक से बढ़कर एक माता जी के भजनोकी प्रस्तुतीया देकरभौर तकश्रोताओको मोहित करते रहे।। इस अवसर पर नगर के सनातन धर्म प्रेमियो प्रबुद्धजन
मौजूद रहे।



