PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही बस स्टैंड पर एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। महिला ने अपना बैग संभालने के लिए जिस दूसरी महिला को कहा था, वही 7000 रुपए से भरा पर्स लेकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार सिरोड़ी सनवाड़ा निवासी सज्जी देवी पत्नी रत्नाराम देवासी रोडवेज बस से सिरोही बस स्टैंड पहुंची थीं। उन्हें यहां से बस बदलकर जालोर जिले के सायला गांव की गौशाला में सेवा करने जाना था।आरोपी महिला ने बच्चे को कुरकुरे भी दिलाया
सिरोही बस स्टैंड पर वह अपनी बस का इंतजार कर रही थीं, तभी उनके पास देवासी समाज की एक महिला आकर बैठ गई। इस महिला ने सज्जी देवी के बच्चे को कुरकुरे का पैकेट भी दिलाया और उनके बैग के पास ही बैठी रही। कुछ देर बाद सज्जी देवी पानी की बोतल लेने गईं और उस महिला से अपने बैग व बच्चों का ध्यान रखने को कहा। जब वह पानी लेकर लौटीं, तो आरोपी महिला यह कहकर वहां से चली गई कि उसकी बस आ गई है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
सज्जी देवी को जब टिकट खरीदने के लिए पर्स की जरूरत पड़ी और उन्होंने बैग खोला, तो पर्स गायब मिला। पर्स में 7000 रुपए थे। पैसे नहीं मिलने पर सज्जी देवी घबरा गईं, क्योंकि उनके पास आने-जाने का किराया भी नहीं बचा था। पुलिस ने बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी महिला की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।
