• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर तखतगढ़ सीएचसी में चिकित्सकों का सम्मान, मरीजों को बांटे फल, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0
तखतगढ-राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर तखतगढ़ सीएचसी में चिकित्सकों का सम्मान, मरीजों को बांटे फल, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

PALI SIROHI ONLINE

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर तखतगढ़ सीएचसी में चिकित्सकों का सम्मान, मरीजों को बांटे फल, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तंबाकू निषेध, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव की दी महत्वपूर्ण जानकारी

तखतगढ़ 1 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार, को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। नर्सिंग कार्मिकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सकों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार चौधरी ने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बने। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस चिकित्सकों को अपने दायित्व, अनुशासन, सेवा भावना तथा मरीजों और स्टाफ के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी चिकित्सा एवं नर्सिंग कार्मिकों से टीम भावना के साथ पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से मरीजों की सेवा करने का आह्वान किया। इस दौरान समस्त स्टाफ ने मरीज हित में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। मरीजों ने भी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सेवाभावना की सराहना की।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश

मुँह एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सिंह ने तंबाकू, गुटखा एवं धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए मुँह के कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मुँह में लंबे समय तक रहने वाले किसी भी छाले को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तथा तत्काल चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से तंबाकू सेवन छोड़ने की अपील की।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम राजपुरोहित ने बच्चों के संतुलित पोषण, स्वस्थ विकास एवं समय पर पूर्ण टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू मालवीय ने महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व तथा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की।

डॉ. राहुल राजपुरोहित ने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा सेवन नहीं करने की सलाह दी।

सभी चिकित्सक एवं स्टाफ रहे उपस्थित

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी परशुराम एवं रमेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर चंदा कुमारी, फार्मासिस्ट दीपेन्द्र सिंह, महेंद्र कुमार, हीरालाल, हेमराज, मनोज कुमार, अभिषेक, संध्या शर्मा, हरीश मीणा, आकाश कुमार, गुमान, पूजा कुमारी, पवन सहित चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली में नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर विशाल मशाल जुलूस का आयोजन

Next Post

पाली-पति-पत्नी और बेटा बेटी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कारः हर किसी की आँखे हुई नम

Next Post
पाली-पति-पत्नी और बेटा बेटी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कारः हर किसी की आँखे हुई नम

पाली-पति-पत्नी और बेटा बेटी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कारः हर किसी की आँखे हुई नम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page