PALI SIROHI ONLINE
पाली-राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर के आव्हान पर बांगड़ चिकित्सालय संलग्न मेडिकल कॉलेज पाली के तत्वावधान में हमारी विभिन्न जायज मांगों को लेकर आज एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया है।
नर्सिंग ऑफिसर यूनियन पाली के जिलाध्यक्ष केशरसिंह चौहान ने बताया आज दीपक भाई को न्याय दिलाने के लिए एक विशाल मशाल रैली बांगड़ अस्पताल मुख्य द्वार से रवाना होकर सूरजपोल चौराहे होते हुए अंबेडकर सर्किल होते हुए पुनः बांगड़ अस्पताल मुख्य द्वार पर संपन्न हुई.. कि जिन संविदा कर्मियों की सेवाएं निरस्त की गई है उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाएगा।
राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति पाली मे आज 30/6/2026 को सभी जिलों में भाई दीपक की याद कैंडल मार्च और मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया हमें जब तक हमारी प्रमुख 2 मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं हमारा धरना यथावत रहेगा।
राजमेस के द्वारा हमारी सेवा बहाली के लिए कल जो आदेश निकाला था उसमें संशोधित करके पुनः निकाल दिया जाए। जिससे हमारे सभी साथियों के सभी जिला में सेवाएं बहाल हो जाएंगे. प्रमुख मांग:-
- स्वर्ग दीपक भाई को न्याय मिले उसके परिजनों को 1करोड रुपए मुआवजा एवं उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।
- वह सभी नर्सिंग कर्मचारी जो बाहर निकालें गये थे उनकी तुरंत प्रभाव से सेवा बहाली हो ..
इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विनोद कुमार प्रजापत , जितेंद्र प्रजापत ( जिलाध्यक्ष ) , विनोद चौहान , सुरेश , अनिल , प्रमोद , सूजा राम , पूर्णा राजपूत , गुडी , दीपिका , चेतन , पारसराम , इत्यादि नर्सेज मौजूद थे


