PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के रोहट क्षेत्र के बीठू गांव में बुधवार सुबह ऐसा मंजर था, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। गेनाराम, उसकी पत्नी, बेटी और बेटे की अर्थियां जब एक साथ घर से निकलीं तो पूरे गांव में मातम छा गया।
बाद में चारों शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर शव ले जाया गया। चारों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
30 जून को फलौदी जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले थे। पाली जिले के रोहट क्षेत्र के बीठू निवासी गेनाराम (35) ने पहले पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) और बेटे किशन (10) की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद उसने खुद फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। मामले की जांच जारी है।

