• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ/सांडेराव-बारिश से एफसीआई खरीद केंद्र पर हजारों क्विंटल गेहूं भीगा,,समय पर उठाव नहीं होने से भारी नुकसान की आशंका,व्यवस्थाओ पर उठे सवाल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0
तखतगढ/सांडेराव-बारिश से एफसीआई खरीद केंद्र पर हजारों क्विंटल गेहूं भीगा,,समय पर उठाव नहीं होने से भारी नुकसान की आशंका,व्यवस्थाओ पर उठे सवाल

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

बारिश से एफसीआई खरीद केंद्र पर हजारों क्विंटल गेहूं भीगा,,समय पर उठाव नहीं होने से भारी नुकसान की आशंका,व्यवस्थाओ पर उठे सवाल

तखतगढ 30 मई (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर, तखतगढ़ और सांडेराव क्षेत्र में शनिवार अलसुबह हुई बारिश के कारण भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों पर खुले में रखा बड़ी मात्रा में गेहूं भीग गया। समय पर गेहूं का परिवहन (उठाव) नहीं होने से केंद्रों पर हजारों क्विंटल अनाज का भंडारण किया गया था। जिस पर अचानक मध्य रात्रि को मौसम परिवर्तन के बाद हुई बारिश का असर देखने को मिला।


बारिश शुरू होते ही केंद्रों पर मौजूद कर्मचारियों ने गेहूं की कुछ बोरियों को तिरपाल से ढंककर बचाने का प्रयास किया, लेकिन खुले में रखे कई स्टॉक के भीगने का मामला सामने आया है। इससे गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तखतगढ़ क्षेत्र में लगातार दूसरे वर्ष भी जिले मे रिकॉर्ड स्तर पर गेहूं की खरीद हो रही है, जिसके चलते खरीद केंद्रों पर भंडारण और परिवहन व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।

किसानों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर उठाव की व्यवस्था होती तो नुकसान की स्थिति नहीं बनती।एफसीआई मंडल अजमेर के प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि बारिश से प्रभावित गेहूं को खुले स्थान पर फैलाकर सुखाया जाएगा तथा गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Previous Post

नाना चामुंडेरी के बीच तेज हवाओं व बारिश से विद्युत लाइन पर गिरी पेड़ की ड़ालिया, 6 घंटे से विद्युत सप्लाई बाधित,फॉल्ट निकालने में जूटी टीमें

Next Post

तखतगढ-मध्य रात्रि को अचानक तेज आंधी से बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बरसात से विकास के दावे खोखले

Next Post

तखतगढ-मध्य रात्रि को अचानक तेज आंधी से बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बरसात से विकास के दावे खोखले

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page