• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-मध्य रात्रि को अचानक तेज आंधी से बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बरसात से विकास के दावे खोखले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मध्य रात्रि को अचानक तेज आंधी से बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बरसात से विकास के दावे खोखले

नौतपा के छठे दिन मूसलाधार बरसात से मारवाड गोडवाड क्षेत्र वासियों को गर्मी से मिली राहत

तखतगढ 30 मई (खीमाराम मेवाडा) शुक्र और शनिवार की मध्य रात्रि करीब बंद 2:00 बजे ही मारवाड गोडवाड क्षेत्र के बाली , सुमेरपुर,एव तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रो पश्चिमीविभोक्ष के असर से अचानक मौसम परिवर्तन होने से तेज रफ्तार चले आंधी के दौर ने लोगों की नींद उड़ा दी। आंधी का दौर शुरू होते ही जगह-जगह विद्युत फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। और अलसुबह मौसम ने बिजली की तेज गर्जना के साथ करवट ले ली। मध्य रात्रि करीब 2 बजे से तेज धूलभरी आंधी शुरू हुई, जिसके बाद 4:45 बजे क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही और बिजली की तेज कृष्ण के मूसलाधार बरसात का दौर शुरू हो गया।

जिस से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से घटकर 39 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे आम जन को गर्मी से रहा टी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जून के शुरुआती दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहने और दिन-रात के तापमान में कमी बने रहने की संभावना है। नौतपा के छठे दिन हुई इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। साथ ही नगर मे जगह-जगह मुख्य चौराहे के सुमेरपुर की तरफ और मैन रोड पर जलभराव की स्थिति बनने से वाहन चालको को परेशानीयो से गुजरना भारी पड गया। जिससे नगर निकायों की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। ऐसे मे विकास कार्यों के दावे खोखले साबित होते नजर आए।

Previous Post

तखतगढ/सांडेराव-बारिश से एफसीआई खरीद केंद्र पर हजारों क्विंटल गेहूं भीगा,,समय पर उठाव नहीं होने से भारी नुकसान की आशंका,व्यवस्थाओ पर उठे सवाल

Next Post

आबूराज परिक्रमा में 12 हजार श्रद्धालु पहुंचे: 170 किमी पदयात्रा, रेवदर में किया स्वागत

Next Post

आबूराज परिक्रमा में 12 हजार श्रद्धालु पहुंचे: 170 किमी पदयात्रा, रेवदर में किया स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page