PALI SIROHI ONLINE
सुनो शिक्षाविद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों विद्यालय में 41 पद सृजित मे मात्र 22 पद स्वीकृत फिर भी शत प्रतिशत परिणाम – तंवर
मारवाड की धरती को हे काम ठाडो रे भाई , मरूधरिया धोरो मै चाले ऊंट गाडो
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का हुआ सम्मान
तखतगढ 4 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को तखतगढ़ कस्बे के पुराना बेदाना मार्ग जिला संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव एवं विदाई, पुरस्कार भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा;विशिष्ट अतिथि सुमेरपुर ब्लाक शिक्षा अधिकारी जीवाराम टांक, प्रतिपक्ष नेता अनराज मेवाड़ा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फुटबॉल सुथार द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा विद्या देवी मां सरस्वती की वंदना के साथ अतिथियों का साफा एवं माला पहनकर स्वागत की रस्म निभाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर ने अपने उद्बोधन में विद्यालय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए मंच पर उपस्थित शिक्षाविद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियो से कहा की इस विद्यालय मे कुल 41 पद सृजित है।उनमे से मात्र 22 पद ही स्वीकृत फिर भी मौजूदा शिक्षकों द्वारा शत प्रतिशत परिणाम अर्जित किया है। जो बड़े गर्व की बात है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी इस और ध्यान देने का आह्वान किया है। उपाध्यक्ष मनोज नामा ने बालिकाओं को शिक्षा के साथ संस्कारविद बनने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित नारी दो परिवारों को संवारर्ती है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जीवाराम ने कहा की तखतगढ़ की विद्यालय से पूर्व में भी दो विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान लेकर राजस्थान में नाम रोशन किया है। इसी तरह इस बार भी बहुत ही जल्द बोर्ड एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं। इतनी मेहनत करें कि फिर से राजस्थान में तखतगढ़ का नाम रोशन हो सके। कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्ष शत प्रतिशत परिणाम अर्जित करने वाले शिक्षकों एवं भामाशाहो का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा 12वीं क्लास के विद्यार्थियों को कुमकुम तिलक एवं माला पहना कर श्रीफल देखकर भावभीनी विदाई दी देखकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की
आगामी वर्ष में 10वीं और 12वीं के मेरिट मे आने वाले विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल एवं नकद राशि की घोषणा
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के प्रतिपक्ष नेता अनराज मेवाड़ा ने विद्यालय परिवार को एक म्यूजिकल सिस्टम भेट करते हुए आगामी वर्ष 10वी और 12वी के मेरिट आने वाले विधयातीॅयो 10 ग्राम के सिल्वर मेडल देने की घोषणा की है वही व्यापार संघ अध्यक्ष मनरूपमल सुथार द्वारा भी मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 1100 सौ रूपये नकद राशि देने की घोषणा की है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुतीया
आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा एवं साथी द्वारा “मारवाड की धरती को हे काम ठाडो रे भाई , मरूधरिया धोरो मै चाले ऊंट गाडो” की शानदार प्रस्तुति के बाद ईशिका एव साथी ने नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। आयशा एव साथी ने लंदन का ठुमका। सीमा ने नृत्य। खुशबू व साथी ने स्कूल की यादें को यादगार बनाया। वंचिता कुमारी ने भाषण प्रस्तुत किया। जानवी एव साथी ने मधुबन में जो कन्हैया। खुशबू एवं साथी ने देखो देखो ये शाम बडी दीवानी है। हिंदू एवं साथी ने छतरी नृत्य पेश किया। हिमांशु एवं साथियों ने गोरी नाचे जैसे एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देखकर मोहित किया
यहां रहे उपस्थित
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जीवाराम टॉक नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, प्रतिपक्ष नेता अनराज मेवाड़ा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनरूपमल सुथार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रिंसिपल दिनेश कुमार, बालिका विद्यालय के प्रिंसिपल पृथ्वीराज रत्नू, थाना अधिकारी शैतान सिंह, पूर्व अध्यक्ष जयंती जैनम, मीठालाल जोशी, पार्षद सुरेश सुथार, रमेश घांची, विनोद सोलंकी, जितेंद्र चांदोरा, दिनेश रामीणा, जब्बरसिंह तरवाडा और समस्त भामाशाह एवं विद्यालय परिवार सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



