PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, योग व स्वच्छता की दिलाई शपथ
तखतगढ़ 21 जून (खीमाराम मेवाडा) रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तखतगढ़ के पुराना बेदाना मार्ग स्थित संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ किया गया। बाद योग शिक्षक भावेश सुथार एवं अन्य प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिससे प्रतिभागियों को योग की विभिन्न मुद्राओं तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्राप्त हुई। भाजपा तखतगढ़ प्रभारी दिनेश मीना एवं ललित मेघवाल ने भी योगाभ्यास में भाग लेते हुए लोगों से नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पालिका के सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतन सांखला, गजेंद्र सिंह तंवर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगरवासियों के साथ मनरेगा से जुड़ी महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है। अंत में सभी को नियमित योग करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही प्रतिदिन दो घंटे स्वच्छता कार्य में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया गया।
दुजाना स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आसन- प्राणायाम
दुजाना गांव में 12 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को श्रीमती सुमित्रा देवी पन्नालाल जी राणावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी स्कूलों के शिक्षकगणों एवं आंगनबाड़ी स्टाफ सहित स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योगासनो और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा, उपप्रधानाचार्य ईश्वर सिंह राणावत, डूंगाराम राठौड़,हंसाराम मीणा सहित विभिन्न स्कूलों के स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं गांव के नागरिक मौजूद रहे



