• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से मां-बेटे डिग्गी में डूबे: JCB से दीवार तोड़कर निकाला गया शव, 3 दिन पहले पीहर आई थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 21, 2026
in Local
0
सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से मां-बेटे डिग्गी में डूबे: JCB से दीवार तोड़कर निकाला गया शव, 3 दिन पहले पीहर आई थी

PALI SIROHI ONLINE

बाड़मेर-बाड़मेर जिले में डिग्गी में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों डिग्गी के किनारे सेल्फी ले रहे थे, इसी दौरान पैर फिसलने से 7 साल का बेटा डिग्गी में गिर गया। यह देख मां चिल्लाने लगी और बेटे को बचाने के लिए कूद गई।

आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम पहुंची। जेसीबी से डिग्गी की दीवार तोड़कर पानी निकाला। 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले।

हादसा सदर थाना इलाके के बानो की बेरी दूध गांव का रविवार सुबह 10:30 बजे का है। सदर थाना अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि जीयो देवी (30) पत्नी गोसाईराम अपने 7 साल के बेटे हितेश के साथ पीहर आई थी। सुबह दोनों घर के पास बनी डिग्गी के किनारे सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।घर में अकेले थे दोनों

मृतका के भाई जालाराम ने बताया- बहन जीयो देवी की शादी कितनोरिया निवासी गोसाईराम के साथ साल 2015 में हुई थी। जीयो देवी अपने 7 साल के बेटे हितेश के साथ तीन दिन पहले ही पीहर आई थी। रविवार को परिवार के सभी सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम में गए थे।

घर पर जीयो देवी, बड़ी बहन और बच्चे ही थे। घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित डिग्गी के पास जीयो अपने बेटे हितेश के साथ सेल्फी ले रही थी। पहले जीयो देवी ने बेटे के साथ सेल्फी ली। इसके बाद जैसे ही वह अकेले सेल्फी लेने के लिए बेटे को नीचे उतार रही थी, तभी हितेश का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। उसे बचाने के लिए जीयो भी डिग्गी में कूद गई। यह देख बड़ी बहने ने बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे।डिग्गी की दीवार तोड़कर निकाला पानी

जालाराम ने बताया- डिग्गी 15 फीट गहरी है। अधिक पानी होने के कारण मां-बेटे को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। पहले जेसीबी की मदद से दोनों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी से डिग्गी की एक दीवार तोड़कर पानी निकाला गया।

सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और सिविल डिफेंस की मदद से करीब तीन घंटे बाद दोपहर 1:30 बजे करीब मां और बेटे के शव बाहर निकाले जा सके।

सूचना पर सदर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। फिलहाल ससुराल पक्ष को सूचना दे दी गई है। कितनोरिया गांव से लोगों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

ई-मित्र की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का खेल: स्कूटी से नशीले कैप्सूल सप्लाई करते आरोपी को पकड़ा, 40 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

Next Post

तखतगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, योग व स्वच्छता की दिलाई शपथ

Next Post
तखतगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, योग व स्वच्छता की दिलाई शपथ

तखतगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, योग व स्वच्छता की दिलाई शपथ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page