• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर की जाली तोड़कर खड्डे में गिरा,चालक सुरक्षित, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त, बैरिकेड लगाकर यातायात सुचारू किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर की जाली तोड़कर खड्डे में गिरा,चालक सुरक्षित, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त, बैरिकेड लगाकर यातायात सुचारू किया

तखतगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 325 पर जयपुर की ओर से चरली में बजरी भरने जा रहा एक खाली ट्रेलर मंगलवार को तखतगढ़ नगर के डिवाइडर शुरू होते ही अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर डिवाइडर की जाली तोड़ते हुए गलत दिशा में चला गया और एक विद्युत पोल को टक्कर मारकर गिराते हुए सड़क किनारे खड्डे में जा गिरा।

हादसे के समय ट्रेलर में चालक राजेश गुर्जर अकेला सवार था। गनीमत रही कि हादसे में चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

सूचना मिलने पर दुजाना टोल प्लाजा के मनोरसिंह चौहान अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। टोलकर्मियों ने घटनास्थल पर बैरिकेड लगाकर मार्ग को सुरक्षित किया तथा यातायात को एक तरफ से सुचारू करवाया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर को खड्डे से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई।

Previous Post

तखतगढ-45 वर्षों के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अन्नराज ने जीत हासिल की,भाजपा के अभेद्य गढ़ को ध्वस्त कर दिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page