• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-45 वर्षों के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अन्नराज ने जीत हासिल की,भाजपा के अभेद्य गढ़ को ध्वस्त कर दिया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

45 वर्षों के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अन्नराज ने जीत हासिल भाजपा के अभेद्य गढ़ को ध्वस्त कर दिया।

तखतगढ़ 14 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 45 वर्षों के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अन्नराज ने जीत हासिल भाजपा के अभेद्य गढ़ को ध्वस्त कर दिया। वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस की विजय का इतिहास रचने में सफल हुआ।अन्नराज ने कहा-‘यह मेरे जीवन का अत्यंत भावुक, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण है’। जिस वार्ड से भाजपा के दो-दो चेयरमैन विजयी होकर नगर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उस हॉट सीट पर कांग्रेस की विजय की मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। परंतु आप सभी के अटूट प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ने यह सिद्ध कर दिया कि जब जनता का स्नेह और अपनों का साथ मिल जाए, तो वर्षों पुराने मजबूत से मजबूत गढ़ को भी लोकतांत्रिक तरीके से फतह किया जा सकता हैं।इस ऐतिहासिक विजय में ZEN-G टीम के प्रत्येक समर्पित साथी की अथक मेहनत, निष्ठा एवं सहयोग का विशेष योगदान रहा है। यह मेरे जीवन का अत्यंत भावुक, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण है। जिस वार्ड से भाजपा के दो-दो चेयरमैन विजयी होकर नगर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उस हॉट सीट पर कांग्रेस की विजय की मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। परंतु आप सभी के अटूट प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ने यह सिद्ध कर दिया कि जब जनता का स्नेह और अपनों का साथ मिल जाए, तो वर्षों पुराने मजबूत से मजबूत गढ़ को भी लोकतांत्रिक तरीके से फतह किया जा सकता हैं सम्माननीय मतदाता ने जिस आत्मीयता, विश्वास और अपनत्व के साथ मेरा साथ दिया है, उसे मैं जीवनभर अपने हृदय में संजोकर रखूँगा। आप सभी का यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है। आपके इस अपार उपकार का ऋण मैं जीवन के अंतिम क्षण तक नहीं चुका पाऊँगा।
साथ ही, जैन समाज, जीनगर समाज, राजपूत समाज तथा सभी जाति-धर्म के सम्माननीय मतदाताओं एवं वार्डवासियों ने जिस उदारता, भाईचारे और प्रेम के साथ मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया, उसके लिए मैं आप सभी के समक्ष सदैव नतमस्तक रहूँगा।

यह विजय केवल अनराज मेवाड़ा की विजय नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 19 के प्रत्येक सम्माननीय मतदाता, प्रत्येक परिवार और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की विजय है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि आपके इस पवित्र विश्वास,स्नेह और आशीर्वाद की सदैव मर्यादा रखूँगा तथा वार्ड के विकास, जनहित और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।आपका स्नेह, आपका आशीर्वाद और आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।आज इस ऐतिहासिक विजय के अवसर पर मैं अपने वार्ड के प्रत्येक परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से मेरा साथ दिया, जिन्होंने अपने घर-परिवार और समाज में मेरे लिए विश्वास का वातावरण बनाया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर मेरा उत्साह बढ़ाया तथा जिन्होंने अपने अमूल्य मत के माध्यम से मुझे सेवा का अवसर प्रदान किया—उन सभी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Previous Post

तखतगढ-नगर पालिका आम चुनाव 2026 का परिणाम घोषित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page