PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
त्योंहारी सीजन को लेकर नायब तहसीलदार ने सुपर मार्केट में दी दबिश,कई एक्सपायर डेट के सामान मिला व्यापारियों में मचा हडकंप
तखतगढ़ 10 अकटुबर (खीमाराम मेवाडा) इन दोनों नवरात्रा से लेकर दीपावली तक विभिन्न त्योहारों की सीजन को देखते हुए शनिवार को
तखतगढ नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल ने नगर के चक्की गली में एक सुपर मार्केट पहुंच जांच कार्यवाही शुरू की। अचानक जांच शुरू होते ही तखतगढ़ में एकाएक व्यापारियो में हड़कंप मचना शुरूहो गया। लेकिन नायब तहसीलदार को जांच के दौरान कई एक्सपाईयरी डेट का सामान मिला। सुपर मार्केट के संचालक को मौके पर बुलाकर एक्सपायरी सामान अलग रखने के निर्देश दिए। संचालक ने गलती स्वीकारते हुए भविष्य में ऐसी पुर्नावृति नही होने की हामी भरी। जबकी तखतगढ़ में लंबे समय से नगरवासी इस सुपर मार्केट से खरीददारी कर रहे है। जांच के दौरान घी जैसा खाद्य पदार्थ भी एक्सपायरी मिला। शनिवार को जांच को लेकर नायब तहसीलदार ने एक सुपरमार्केट में दबीच।






