PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कल से घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा शुरू, देवीयो के दरबार मे झलकेगी गुजराती संस्कृति
मंदिरो पर सजे पांडाल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाहट तैयारीया पुरी
तखतगढ 10 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) शनिवार को अतिथि पितृ देवोभव श्राद्ध पक्ष समाप्त होते ही रविवार से सुमेरपुर उपखंड सहित तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में हर देवीयो के दरबार मे घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा शुरू होगी और हर देवीयो के दरबार मे गुजराती संस्कृति की झलक पर महिलाएं एवं युवक युक्तियां राजस्थानी परिधानों में सज धज का गुजराती डांडिया रास गरबा नृत्य में झुम उठेगी। तखतगढ के गोगरा रोड स्थित श्री चोदरा माता मंदिर, नाग चौक स्थित बायोसा माता मंदिर, खेडावास मे रानी भटियाणी जी मंदिर मंदिरो का सम्पूर्ण रंग-रोगन करवाकर रंग बिरंगी लाइट डेकोरेशन की रोशनी से जगमगाहट सजाया गया है। रविवार को सभी देवीयो की घटनास्थापना के साथ रात्री गुजराती डांडिया रास गरबा नृत्य का शुभारंभ होगा जो विजयादशमी तक चलेंगे। श्री चोदरा माता मंदिर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष मनरूपमल सुथार ने बताया की रविवार को श्री चोदरा माता की विधिवत घटस्थापन होगी। और रात्री मंदिर परिसर मे ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाहट पांडाल मे माताजी के गरबा नृत्य का आयोजन शुरू होगा। जिसको लेकर सम्पूर्ण तैयारीया पुरी कर ली है। उन्होने सभी नगरवासीयो से आयोजन मे ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।





