PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल मीणा वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में लादुसिंह उ नि मय जाब्ता व डी एस टी टीम मय जाब्ता द्वारा एनडीपीएस एक्ट कार्यवाही की गई।
दिनांक 10.10.2026 को लादुसिंह उनि मय जाब्ता व डीएसटी टीम द्वारा मालेरा नेशनल हाईवे 27 पर लगातार नाकाबन्दी की जा रही थी उस दौरान वाहन कार टाटा नेक्सोन नं. आर जे 16 सी बी 1621 को जब्त कर 46.00 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपीयो को गिरफतार किया है। प्रारम्भीक पुछताछ पर उक्त डोडा पोस्त चित्तौडगढ से भरकर जालोर आपुर्ति करने हेतु जाना बताया है। आरोपीयो के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 श्रवण कुमार पुत्र अचलाराम जाट उम्र 23 वर्ष निवासी बांड पुलिस थाना गुड़ामालानी जिला बालोतरा
2. दिनेश कुमार पुत्र रामचंद्र जाट उम्र 23 वर्ष निवासी मोतियों का तला सांजटा पुलिस थाना बाड़मेर सदर जिला बाड़मेर
पुलिस टीमः-
01. लादुसिंह उ नि उनिपु पुलिस थाना पिण्डवाडा
02. अमराराम उ नि मय डी एस टी टीम पुलिस थाना पिण्डवाडा
03. वागाराम कानि 778 पुलिस थाना पिण्डवाडा
04. प्रकाश कुमार कानि 557 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05.सुरताराम कानि 434 पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. जितेन्द्रसिंह कानि 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा
07. लोकेश कुमार कानि 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा




