PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
तखतगढ़ 29 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ कस्बे के पुराना बेदाना मार्ग स्थित संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य तंवर ने स्वयंसेवकों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के मध्यांतर में अल्पाहार कराया गया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका के निर्देशन में शिविर की गतिविधियां संपन्न हुईं। आयोजन में भगवत सिंह का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान बृजेश सिंह एवं दलवीर सिंह भी उपस्थित रहे।




